गंगोलीहाट में भारत संकल्प यात्रा का विधायक फकीर राम टम्टा ने यात्रा का शुभारंभ किया।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता किशन पाठक।
गंगोलीहाट में भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम राजेद्र अवस्थी खण्ड विकास अधिकारी गंगोलीहाट के संरक्षण मे आयोजित किया जा रहा है जिसमें बुद्धवार को विकासखंड गंगोलीहाट में फकीर राम टम्टा क्षेत्रीय विधायक द्वारा उक्त यात्रा का शुभारंभ किया गया

जिसमें सभी स्थानीय विद्यालयों के छात्र, छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना ,स्वागत गीत, प्रेरणादायक प्रस्तुति प्रकृति संरक्षण ,रासायनिक खादों एवं प्लास्टिक प्रदूषण से सम्बंधित दुष्परिणामों की नाटय् कला के माध्यम से जानकारी दी गयी ।उक्त कार्यक्रम मै माननीय फकीर राम टम्टा द्वारा उपस्थित सभी स्थानीय जनता पार्टी सदस्य ,विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संकल्प शपथ दिलाई गयी। विभागों द्वारा ग्राम उपराड़ा, जजौली ,सुरखाल , बालाताड़ी अंतर्गत लाभार्थियों हेतु सरकारी विभिन्न योजनाओं की जानकारी से संबंधित स्टॉल स्थापित किए गये है।चलचित्र प्रदर्शनी,सतत कृषि गतिविधियों ड्रोन प्रदर्शन, स्वास्थ कार्ड प्रदर्शन,प्रगतिशील किसानों से वार्ता ,क्विज प्रतियोगिताएं एवं खिलाड़ियों का सम्मान एवं पुरष्कार वितरण आदि कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है।इस यात्रा के माध्यम से भारत सरकार व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी 29 योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाई जाएगी। योजनाओं का लाभ लेने वाले पात्र लाभार्थियों को उनसे संबंधित योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। जहां-जहां यात्रा जाएगी वहां-वहां हेल्थ कैंप लगाए जाएंगे।

सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को आम गरीब जन तक पहुंचाया जाएगा मौके पर पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का तत्काल लाभ दिए जाने का कार्य किया जाएगा। दो रथों के माध्यम से यह यात्रा चलाई जा रही है जिसमें सभी विभागों के अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय कर दी गयी है ग्रामीणों ने सकंल्प यात्रा में अधिक से अधिक लोगों से लाभ उठाने की अपील की है। जिसमें प्रमुख रूप से कृष्ण सिंह बोरा विधायक प्रतिनिधि,अर्चना गांगोला ब्लॉक प्रमुख , हरीश चंद दुर्गापाल महामंत्री बीजेपी , विमल रावल पूर्व विधायक प्रतिनिधि पुष्कर सिंह शोभन सिंह नंदन प्रसाद सरिता कोहली , भगवती मेहरा भूपाल आर्या , रंजना खाती ग्राम पंचायत विकास अधिकारी , राजीव प्रजापति सहायक् कृषि अधिकारी, हरिश चंद्र उप्रेती सहायक लेखा अधिकारी,एवं अन्य् विभागों के कर्मचारी , ग्राम प्रधान स्थानीय जनता उपस्थित थे। जिसमें सून्यूडा, दुगई आगर ,इटाना टुंडाचौड़ा खेती गाँव आदि ग्रामों को सम्मिलित किया गया है।

