FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandगोपेश्वर

अस्थाई पुल निर्माण के दौरान हरमल गांव का एक 60 वर्षीय व्यक्ति पिंडर नदी की तेज धार में बहा।

 

    रिपोर्ट हरेंद्र बिष्ट।

थराली/ग्वालदम। विकास खंड देवाल के अंतर्गत सुदूरवर्ती गांव हरमल में हरमल – रामपुर के बीच पिंडर नदी पर लकड़ी का अस्थाई पुल निर्माण के दौरान हरमल गांव का एक 60 वर्षीय व्यक्ति पिंडर नदी की तेज धार में बह गया है। सूचना मिलते ही तहसील मुख्यालय थराली से राजस्व पुलिस एवं डीडीआरएफ की टीम को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया हैं। घटनास्थल पर मोबाइल सेवा नही होने के कारण अन्य जरूरी जानकारियां नही मिल पा रही हैं।
तहसील थराली के तहसीलदार प्रदीप नेगी ने बताया कि ग्राम प्रधान हरमल कलावती देवी ने सूचना दी कि बुधवार दोपहर को श्रमदान के जरिए हरमल से रामपुर के बीच पिंडर नदी में लकड़ी का अस्थाई पुल डाला जा रहा था।इसी दौरान 2.30 के करीब अचानक गांव का ही 60 वर्षीय पूरन सिंह गड़िया पुत्र मेथन सिंह गड़िया पिंडर नदी की तेज धारा में बह गया। तहसील ने बताया कि सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की टीम के साथ ही डीडीआरएफ की टीम को घटनास्थल पर भेज दिया गया हैं। घटनास्थल तहसील कार्यालय से 60 किमी से अधिक दूर होने एवं 5 किमी पैदल होने के अलावा इस क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क नही होने के कारण देर सांय तक शव मिलने अथवा नही मिलने की जानकारी नही मिल पा रही हैं।देर रात तक सूचना मिल सकती हैं।

Share This News