FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandचमोली

सिल्क्यारा टनल से 41 मजदूरों को सुरक्षित 17 दिनों बाद बहार निकाले जाने पर नंदा सिद्वपीठ देवराड़ा में पूजा-अर्चना कर सभी पर कृपादृष्टि की मनौती मांगी।

रिपोर्ट हरेंद्र बिष्ट।

थराली। उत्तरकाशी जिले के सिल्क्यारा टनल से 41 मजदूरों को सुरक्षित 17 दिनों बाद बहार निकाले जाने पर नंदा सिद्वपीठ देवराड़ा में पूजा-अर्चना कर सभी पर कृपादृष्टि की मनौती मांगी।
मंगलवार की देर सांय सिल्क्यारा टनल से सुरक्षित बहार निकाले जाने के बाद आज सिद्वपीठ देवराड़ा में देवी भक्तों ने सुरंग से सुरक्षित बहार निकाले जाने पर देव चमत्कार मानते हुए सभी पर देवी कृपा बनाएं रखने की मनौती मांगी। सिल्क्यारा टनल से मजदूरों को सुरक्षित बहार निकाले जाने पर थराली के विधायक भूपाल राम टम्टा, थराली भाजपा मंडल अध्यक्ष नंदू बहुगुणा, मीडिया प्रभारी केदार पंत, मंडल मंत्री तेजपाल सिंह, इंद्र सिंह शाह,प्रेम सिंह गुसाईं,प्रेम गुसाईं सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश पुरोहित,देवाल मंडल अध्यक्ष उमेश मिश्रा, महामंत्री युवराज सिंह बसेड़ा, आनंद सिंह बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य देवी जोशी, कृष्णा बिष्ट आदि ने इसे केंद्र एवं राज्य सरकार की एक एतिहासिक सफलता बताते हुए इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व का करिश्मा बताया।

Share This News