बेरीनाग लोनिवि में डिप्लोमा इंजीनियर्स मांगों को लेकर हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रहा।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के आह्वान पर लंबित मांगों पर सहमति के बावजूद लागू न होने पर डिप्लोमा इंजीनियर्स ने बेमियादी हड़ताल दूसरे दिन भी दारी रही । कर्मचारियों ने 12 सूत्री मांगों को लेकर लोनिवि परिसर में धरना देकर प्रदर्शन भी किया।
शुक्रवार को डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ से जुड़े कर्मचारियों ने कहा कि कनिष्ठ अभियंता, अपर सहायक अभियंता को 10 वर्ष की सेवा के बाद सहायक अभियंता का ग्रेड वेतन 5400 दिया जाए व अपर सहायक अभियंता की वेतन विसंगति दूर की जाए। वहीं, महासंघ के बैनर तले इंजीनियरों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। शाखा अध्यक्ष विनोद प्रकाश कठायत ने बताया कि डिप्लोमा इंजीनियर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। जब तक मागे पूरी नही होगी हडताल जारी रहेगी इस मौके पर धरना-प्रदर्शन के दौरान अनिल कन्नौजिया, जगत सिह बोरा,कान्ता प्रसाद गंगवार विनोद प्रकाश सूरज आर्या आदि सामिल रहे।

