FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandचम्पावत

पुलिस ने मैक्स गाड़ी से बरामद की 29 पेटी शराब, दो तस्कर गिरफ्तार।

एनएचएल नेटवर्क।

चम्पावत। पुलिस ने आपरेशन क्रैक डाउन के तहत दो लोगों को 29 पेटी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। चल्थी चौकी पुलिस ने उमेश सिंह पुत्र स्व. ओमपाल सिंह निवासी टनकपुर व गौरव सक्सेना पुत्र श्याम सिंह निवासी नई बस्ती टनकपुर को वाहन संख्या यूके 05 टीए/0154 मैक्स से 10 पेटी मसालेदार शराब, 5 पेटी अंग्रेजी शराब रम, 2 पेटी अंग्रेजी शराब मैकडॉनल्ड व्हिस्की, 12 पेटी बियर परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कोतवाली चम्पावत में आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक निर्मल लटवाल, हेड कांस्टेबल देवेंद्र पवार, कांस्टेबल रविंद्र गिरी, कॉन्स्टेबल इसरार अहमद शामिल रहे।

Share This News