berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticspputtarakhand

बेरीनाग में मल्टी स्टोरी पार्किंग के निर्माण को स्वीकृति मिलने पर पूर्व विधायक मीना गंगोला ने जताया मुख्यमंत्री का आभार।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

बेरीनाग । भाजपा के पूर्व विधायक मीना गंगोला ने बेरीनाग में पार्किंग के लिए शासन से स्वीकृति मिलने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री घोषणा 2021 के अंतर्गत बेड़ीनाग के छड़ौली में 7 करोड़ 24 लाख, के लागत से बहुमंजिला पार्किंग निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति देने पर प्रदेश मुख्यमंत्री माननीय पुष्कर सिह धामी का हार्दिक आभार जताया। उन्होने कहा बेरीनाग , में लम्बे समय से पार्किंग की मांग उठती आ रही थी अब लोगों को जाम की समस्या से मुक्ति ,पार्किंग सुविधा मिल पाएगी।

Share This News