FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

गंगोलीहाट।न्याय पंचायत घाघल में तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ

एनएचएल नेटवर्क।

गंगोलीहाट। निदेशालय पंचायतीराज व अपार संस्था पिथौरागढ़ के द्वारा गंगोलीहाट विकासखंड के न्याय पंचायत जाखनी उप्रेती व न्याय पंचायत घाघल में तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ हो चुके हैं ।प्रशिक्षण के प्रथम दिवस में मास्टर ट्रेनर सुभाष जोशी व मास्टर ट्रेनर भगवान सिंह बोहरा द्वारा 17 सतत विकास लक्ष्य एवं 9 थीमों के बारे में बताते हुए गरीबी मुक्त एवं उन्नत आजीवी का युक्त गांव, स्वस्थ गांव,स्वच्छ गांव हरा भरा गांव व जल युक्त गांव के बारे में विस्तार से प्रशिक्षण में बताया गया। ग्राम पंचायत अधिकारी  सुंदर सिंह सुगड़ा द्वारा सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सुश्री मोनिका पवार और रंजना आर्या द्वारा स्वास्थ्य गांव की अवधारणा एवं स्वस्थ से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। न्याय पंचायत जखनी उप्रेती में विभागीय मास्टर ट्रेनर एवं ऑब्जर्व  हरीश सिंह मेहता द्वारा भी सतत विकास लक्ष्यों पर प्रशिक्षण दिया गया। इन प्रशिक्षणों में सी0एच0ओ0 पूजा भाकुनी ए0एन0एम0 आशा खड़ायत, आशा व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व समूह से जुड़ी महिलाओं एवं मास्टर ट्रेनर गोविंद पंत, सोनी थापा, शांति बिष्ट द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Share This News