सागर पथनी की हैट्रिक से फ्रेंड्स 11 की रोमांचक जीत लाखतोली भी जीती।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता कुन्दन मेहता।
सागर पथनी की हैट्रिक से फ्रेंड्स 11 की रोमांचक जीत लाखतोली भी जीती।
गणाई गंगोली-गणाई गंगोली में आयोजित स्व० नंदन सिंह मेहता क्रिकेट टूर्नामेंट जारी है,
मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान गणाई अनिल कुमार ही रहे मुख्य अतिथि…
जैसे जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ता जा रहा है क्रिकेट का रोमांच अपने आप बढ़ रहा है,आज दिन के पहले मुकाबले में टूर्नामेंट की प्रबल दावेदारों में से एक फ्रेंड्स 11 A ने राईआगर को बेहद करीबी मैच में 3 रन से हराया,पहले खेलते हुए फ्रेंड्स 11 ने सचिन चन्याल के 35 रन व आशीष बोरा के 27 रन व अन्य बल्लेबाजों की मदद से 123 रन बनाए,जबाब में 124 रन के लक्ष्य को उतरी राई आगर ने अपनी पारी धीमी गति से शुरू की,पहले ओवर में ही उनको बड़ा झटका लगा,ततपश्चात उनके वन डाउन उतरे बल्लेबाज सूरज ने पहले क्रीज में अपने पैर जमाये उसके बाद ताबड़तोड़ पारी खेलकर फ्रेंड्स 11 महकमे में खलबली मचा दी,सूरज ने 52 रन की पारी खेली,सूरज के आउट होने के बाद भी राई आगर के बल्लेबाजों ने आक्रामक रुख जारी रखा,और टीम जीत के बेहद करीब जाते दिखी,तभी सागर पथनी ने अपने ओवर में हैट्रिक लेकर मैच का रुख पलट दिया और अंत में फ्रेंड्स 11 की टीम 3 रन से बेहद करीबी मैच जीतने में सफल रही,सागर पथनी को मैच में मुश्किल समय पर हैट्रिक लेकर अपनी टीम को मैच जिताने के आधार पर मैन ऑफ द मैच चुना गया,वही दिन के दूसरे मैच में लाखतोली ने रोबो 11 B को 46 रन से हराया,पहले खेलते हुए लाखतोली ने सिकंदर के 40 रन की मदद से 99 रन बनाए,जबाब में गणाई टूर्नामेंट इतिहास में पहली बार शिरकत कर रही रोबो 11 B की शुरुवात बेहद खराब रही,उनके कप्तान क्षेत्रीय स्टार कलाकार रोबो विक्रम बिना खाता खोले आउट हो गए,उसके बाद टीम का पतझड़ लग गया,और टीम ने मात्र 35 रन में 7 विकेट गंवा दिए,उसके बाद पुच्छले बल्लेबाज साहिल ने 18 रन की पारी खेलकर टीम को 50 के पार पहुँचाया पर अन्य बल्लेबाजों का साथ ना मिल पाने के कारण टीम जीत से 46 रन दूर रह गयी,और रोबो 11 B की पूरी टीम 53 रन में ऑल आउट हो गयी,लाखतोली से विक्की ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 व पंकज ने 3 विकेट लिए,विक्की को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
आज के मैच में मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान गणाई अनिल कुमार रहे,जिनका कमेटी अध्यक्ष जसवीर डोबाल व कमेटी सदस्यों ने बैज अलंकृत कर व शॉल ओढ़ाकर स्वागत अभिनंदन किया।

