विद्यालयों के निर्माण के संबंध में जिला कार्यालय की सभागार में समीक्षा बैठक संपन्न।

एनएचएल नेटवर्क।
पिथौरागढ़ 27 जनवरी जिलाधिकारी रीना जोशी की अध्यक्षता में विद्यालयों के निर्माण के संबंध में जिला कार्यालय की सभागार में समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने मंडी परिषद व शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वास्तव में जिस विद्यालय को ज्यादा आवश्यकता है उनको सर्वप्रथम प्राथमिकता दी जाए। और कहा कि सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए जाय, कि D ग्रेट के सभी स्कूलों को चयनित करके अग्रिम कार्रवाई की जाए।
बतौर मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार जुकरिया ने बताया कि जनपद में पूर्व बने विद्यालयों को चार ग्रेड में बांटा गया है जिसमें ए ग्रेड, बी ग्रेड, सी व डी ग्रेड है। डी ग्रेट के स्कूलों को तत्काल चयनित कर लिया जाए ताकि उनका कार्य निर्माण एजेंसी शीघ्र कर सके।
बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार जुकरिया, संयुक्त मजिस्ट्रेट आशीष कुमार मिश्रा आरडब्लूडी,पीडब्ल्यूडी, मंडी परिषद तथा संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

