पिंडर घाटी भी धीरे-धीरे होली के रंगों में रंगने लगी।
रिपोर्ट हरेंद्र बिष्ट।
थराली। पिंडर घाटी भी धीरे-धीरे होली के रंगों में रंगने लगी हैं।इसी के तहत होली के लिए प्रसिद्ध देवाल विकास खंड के अंतर्गत मिश्रा पंडितों के गांव कैल में देवी चौक पर चीर बांध कर खड़ी होली की शुरुआत हो गई हैं। कैल गांव में होली के सुंदर गीतों के गायन के साथ नाचते झुमते हुए देवी चौक पर चीर बांध कर पूजा अर्चना की गई इसके साथ ही एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगा कर खड़ी होली की शुरुआत की गई।इस मौके पर कैल गांव के प्रधान जीवन मिश्रा, आत्मा राम मिश्रा,देवी दत्त मिश्रा, मदनमोहन मिश्रा, दयाकृष्ण मिश्रा, नवीन चंद्र, दीपेंद्र मिश्रा, श्याम सुंदर मिश्रा, लीला देवी, गीता देवी,बबिता देवी,मंजू देवी,दीपा देवी, भावना देवी आदि के नेतृत्व में होली के गीत गाए गए। प्रधान जीवन मिश्रा ने बताया कि 23 मार्च को होली शिव मंदिर देवाल में पहुंचेगी जहां पर सेलखोला, इच्छोली, अटठू,कैल,हाट कल्याणी,पूर्णा,देवाल की होलियों का मिलन होगा तथा यहां पर पूजा अर्चना की जाएगी। इसके साथ ही पिंडर घटी के सभी बाजार अबीर-गुलाल तथा तमाम अन्य रंगों से सज गए हैं।


