बेरीनाग के ग्रामीण क्षेत्रों में होली की धूम।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग के विभिन्न गांवों में अब खड़ी होली की धूम मचने लगी है।होली अपने शबाब पर आ गई है बेरीनाग के पांखू, कांडे किरौली, उडियारी, राईआगर, पुरानाथल, चौडमन्या आदि क्षेत्रों में खड़ी होली की धूम मची हुई है होली के पर्व को लेकर धूम ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह बना हुआ है होली पर्व पर बड़ी संख्या में लोग गांव पहुंचते हैं। गांवों तक रोड पहुंचने से अब होली में खूब रंग चढ़ता है। गांवों में सुबह 10 बजे से शाम तक जहां खड़ी होली गायन हो रहा है वहीं रात को बैठकी आयोजित की जा रही है।
विरादरी में घर-घर घूम होली गायन कर रहे है होली को लेकर बच्चों से लेकर बुजुर्गों में तक काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।वही महिलाओं की खडी होली और बैठकी होली का भी आयोजन किया जा रहा है।


