FEATUREDGeneralLatestNewsPoliticspputtarakhandपिथौरागढबेरीनाग

कमल बने युकां के प्रदेश महासचिव।

एनएचएल नेटवर्क।

बेरीनाग। युवा कांग्रेस उत्तराखंड की नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमे रामगंगा घाटी में कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता और क्षेत्र पंचायत सदस्य कमल दीप सिंह बिष्ट को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। कमल दीप ने कहा कि संगठन से मिली जिम्मेदारी का वह ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करेंगे और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुचायेंगे।

उन्होंने अपने मनोनय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी, युवा कांग्रेस राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरु, युवा कांग्रेस उत्तराखंड अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, प्रदेश प्रभारी शिव चौहान, सह प्रभारी नवनीत कौर का आभार व्यक्त किया है।

Share This News