FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticspputtarakhand

सामान्य निर्वाचन को निष्पक्ष,पारदर्शी, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने हेतु शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी रीना जोशी ने जनपद के विभिन्न मतदान केन्द्रों का भ्रमण किया।

एनएचएल नेटवर्क।

पिथौरागढ  में 19 अप्रैल को लोकसभा सामान्य निर्वाचन को निष्पक्ष,पारदर्शी, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने हेतु शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी रीना जोशी ने जनपद के विभिन्न मतदान केन्द्रों मास्टरमाइंड,कुमय्याचोड, दिगतोली के अलाव पुलिस चौकी ऐचोली आदि का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया साथ ही बूथ में होने वाली सभी व्यवस्था को दुरुस्त करने एवं चैक पोष्ट पर गहनता से चेकिंग व प्रतिदिन चेकिंग की रिपोर्ट पंजिका में दर्ज करने तथा संबंधित को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिससे पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराया जा सके।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाऐ पेयजल, स्वच्छता, शौचालय, विद्युत, इंटरनेट, सुरक्षा, रैंप व्यवस्था आदि व्यवस्थाऐ एवं प्रत्येक मतदान केंद्र पर संबंधित बीएलओ का नाम,मोबाइल नंबर,बुथ सख्या सम्पूर्ण जानकारी दर्शित करने हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों से निष्पक्ष, निर्भीक एवं भयमुक्त होकर शतप्रतिशत मतदान करने की अपील की और कहा की मतदान करना आप सब का संवैधानिक अधिकार है। जिलाधिकारी ने कहा कि सबसे कम वोटिग प्रतिशत वाले मतदान केंद्रों का चिन्हांकन कर वहां पर स्वीप की गतिविधियां बढ़ाई जाए तथा मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर प्राथमिकता के साथ जोर दिया जाए साथ ही दिव्यांग वोटरों की सुविधा के लिए व्हील चेयर एवं वॉलंटियर्स की व्यवस्था अभी से ही कर ली जाए। यह निर्वाचन एक महत्वपूर्ण काम है। इसलिए संबंधित अधिकारी व कर्मचारी अपनी निर्वाचन ड्यूटी के प्रति सचेत रहते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण मनोयोग के साथ करें।

उन्होंने कहा कि समय रहते मतदेय स्थल पर मतदान से सम्बन्धित सभी महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कर लिया जाए। जिससे मतदान के समय किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
निरीक्षा के दौरान एसपी रेखा यादव,सयुंक्त मजिस्ट्रेट आशीष कुमार मिश्रा, तहसीलदार विजय गोस्वामी आदि उपस्थित रहे।

Share This News