FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticspputtarakhand

चुनाव बहिष्कार की धमकी पर क्षेत्रीय विधायक फकीर राम टम्टा ने ग्रामीणो से वार्ता कर मनाया, कहा चुनावो के बाद बनेगी सडक।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता किशन पाठक।

गंगोलीहाट क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गानुरा के तोक गंन्तोला के ग्राम वासियों द्वारा लंबे समय से मडकनाली से गंन्तोला तक 3 किलोमीटर सड़क निर्माण की मांग करते आ रहे हैं जिस संबंध में ग्रामीणो द्वारा पूर्व में उक्त सड़क निर्माण के लिए प्रस्ताव दिया गया था जिस पर वर्तमान समय तक कोई कार्रवाई न होने पर ग्राम प्रधान भावना देवी पत्नी पुष्कर सिंह के नेतृत्व में ग्रामवासियों द्वारा दिनांक 3/ 4 /24 को मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार, जिलाधिकारी पिथौरागढ़ को रजिस्ट्री कर् निर्माण हेतु पत्राचार किया गया है।

ग्रामीणों द्वारा जिस सड़क का निर्माण किया जा रहा है उक्त मार्ग पैदल एवं घोड़े द्वारा सामान ढोने का मार्ग है जिस संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में स्वर्गीय प्रकाश पंत कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार के समय से सड़क निर्माण की मांग की फाइल लगी हुई है स्थानीय लोगों का कहना है घना जंगल होने से बाघ एवम जंगली जानवरों का खतरा बना रहता है गांव के बच्चों के स्कूल आने जाने ,बीमार गर्भवती लोगों को डोली के सहारे अस्पताल ले जाना पड़ता है उक्त सड़क निर्माण से दोपहिया वाहन एवं छोटे चौपाइयां वाहनों के आवागमन होने से गर्भवती महिलाएं एवं बुजुर्गों एवं बच्चों को सुविधा प्राप्त होगी वर्तमान में ग्रामीणों द्वारा शासन प्रशासन द्वारा कोई सुध नहीं लिए जाने से निराश होकर उक्त् सड़क का तीन किलोमीटर निर्माण स्वयं गैती व बेलचे से श्रमदान करके किया जा रहा है जिसमें महिला एवं पुरुष पूरन सिंह सिंह ,कुंती देवी ,जीवंती देवी भोपाल सिह, रतन सिह, मंजू देवी, राधा देवी, कमला देवी ,ठाकुर सिह ,मधुली देवी ,गंगा देवी ,बसंती देवी ,भावना देवी ,चंम्पा देवी ,मोहिनी देवी ,लक्ष्मी देवी ,संजय सिंह ,भगवान सिंह ,सूरज सिंह ,गौरव सिह, आदि ग्रामीणों द्वारा श्रमदान किया जा रहा है।
महोदय उक्त ग्राम मैं 50 से 60 परिवार निवासरत है एवं कुल जनसंख्या लगभग 300 है।
इधर ग्रामीणों द्वारा चुनाव बहिष्कार की धमकी की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक फकीर राम टम्टा ग्रामीण से वार्ता के लिए मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि आचार संहिता खत्म होने के बाद शीघ्र ही ग्रामीण सड़क योजना के तहत प्रस्ताव बनाकर उक्त सड़क की स्वीकृति दिलाई जाएगी जिस पर ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का निर्णय वापस लेते हुए सड़क स्वीकृति तक श्रमदान कार्य जारी रखने का निर्णय लिया है।

Share This News