आगामी लोकसभा चुनाव मे कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा के पक्ष में यशपाल आर्य नेता प्रतिपक्ष ने चुनाव सभा को संम्बोधित किया।।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता किशन पाठक।
गंगोलीहाट मै आगामी लोकसभा चुनाव मे कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा के पक्ष में यशपाल आर्य नेता प्रतिपक्ष द्वारा पदयात्रा पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस गंगोलीहाट से जीआईसी गेट गंगोलीहाट एवं पोस्ट ऑफिस लाइन गंगोलीहाट से वापस पार्टी कार्यालय तक की गई पदयात्रा के दौरान अग्नि वीर योजना हटाने ,एवं अंकित भंडारी हत्याकांड में न्याय दिलाने संबंधी नारे लगाए गए तत्पश्चात मुकेश रावल के हाट वार्ड स्थित पार्टी कार्यालय की छत पर नारायण बोरा नगर मण्डल कॉन्ग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व एवं खजान चंद गुड्डू पूर्व राज्य मंत्री कांग्रेस विधानसभा गंगोलीहाट के निर्देशन में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक का आरंभ यशपाल आर्य नेता प्रतिपक्ष महेंद्र लूंठी प्रदेश प्रवक्ता , मयुख महर विधायक पिथोरागढ़, जगत सिंह खाती पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पिथौरागढ़ को श्री खजान गुड्डू पूर्व दर्जा मंत्री द्वारा माल्यार्पण कर किया गया बैठक में महेंद्र लूंठी प्रदेश प्रवक्ता द्वारा स्थानीय भाषा मैं जनता को संबोधित करते हुए कहां गया नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री भारत सरकार द्वारा मंहगाई, बेरोजगारी एवं तेल सस्ता होने के संबंध में नाटकीय भाषण कर प्रधानमंत्री बन गए। कांग्रेस की सरकार द्वारा गरीबों के लिए प्राथमिक स्कूल खोलेंगे जिनको इन अमीरों और बनियों की सरकार द्वारा बंद कर दिया गया है जिस कंपनी द्वारा कोरोना वैक्सीन बनाई गई उस कंपनी से 500 करोड़ का चंदा लिया गया है ईडी एवं सीबीआई द्वारा 23 दवा कंपनियों को डरा कर 600 करोड़ का चंदा लिया गया है सूक्ष्म स्तर पर ग्राम विकास अधिकारी यहां तक की पटवारी को भी डराया जा रहा है मनरेगा में कांग्रेस की सरकार द्वारा 250 रुपया मजदूरी तय की गई थी जो आज तक भी नहीं बढ़ाई गई है लखपति दीदी का लालच देकर एक लाख का लोन दिलाकर 1 वर्ष पश्चात उनकी एक लाख की आरसी कटवा दी जा रही है जबकि अडानी अंबानी जैसे बड़े-बड़े उद्योगपतियों के करोड़ों हजारों के लोन माफ किए गए हैं शराब सस्ती की गई है एवं बच्चों की स्कूल की कॉपी किताबों पर जीएसटी लगा दी गई है रोजगार के रूप में अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं उनके रिश्तेदार एवं नातेदारों को ही सरकारी नौकरियां दी गई है अन्य बेरोजगार खाली घूम रहे हैं अग्नि वीर योजना द्वारा 4 साल की नौकरी कर दी गई है एवं पेंशन समाप्त कर दी गई है इनके द्वारा सभी सरकारी विभागों को खत्म कर ठेकेदारी प्रथा चलाई जा रही है जिससे ठेकेदारी में कम मजदूरी में अधिक काम लिया जा रहा है श्री मयूख महल विधायक पिथौरागढ़ द्वारा कहा गया भाजपा सरकार द्वारा जीएसटी का स्वयं विरोध किया गया उसके बाद स्वयं की सरकार आने पर उसको खुद लागू कर देश की अर्थव्यवस्था में 90% भागीदारी व्यापारी वर्ग की आर्थिक व्यवस्था को धवसत कर दिया गया है किसान आंदोलन में 700 किसने की मृत्यु हो गई। राइट टू एजुकेशन कांग्रेस ने दिया था लेकिन भाजपा द्वारा स्कूली किताबों और शिक्षा पर सबसे अधिक जीएसटी लगा दी गई है श्री यशपाल आर्य नेता प्रतिपक्ष द्वारा कहा गया जिस तरह अंग्रेजों ने देश को बाटकर देश को गुलाम बनाकर राज किया था उसी प्रकार भाजपा भी देश को बाटकर देश पर अपना राज करना चाह रही है सत्ता के नशे में चूर होकर 400 पार का नारा दे रही है लोकतंत्र खत्म कर दिया गया है एवं एवं जनता जनार्दन से 400 पार का नारा देकर भविष्य में संविधान को खत्म करना चाहती है मोदी जी 76 वर्ष कीआयु में स्वयं को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की बात कर रहे हैं जबकि देश के युवाओं को 4 साल नौकरी करने के बाद घर बैठने की सलाह दी जा रही है। अंत में यशपाल आर्य नेता प्रतिपक्ष एवं मयूख महर विधायक पिथौरागढ़ द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई जिसमें प्रमुख रूप से जगदीश भट्ट घनश्याम भट्ट लक्ष्मण सिंह मेहरा फकीर चंद्र ग्राम प्रधान सुरखाल पाठक ,खड़क सिंह सरपंच सुनयूणा, राजेंद्र सिंह ग्राम प्रधान हनेरा लगगा रोड, महेश कुमार डयूलहडाकोट राजेंद्र सिंह धनिक , राजेंद्र भट्ट अध्यक्ष होटल एसोसिएशन पिथौरागढ़ , सूरज मेहता, राजू परगई पूरन राम लाली वार्ड महेंद्र मेहरा, विनोद मेहरा आदि कार्यक्रम का संचालन मोहन बोरा कांग्रेस जिला प्रवक्ता द्वारा किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से त्रिलोक मेहरा पूर्व जिला अध्यक्षता कोंग्रेस श्री भीमराज जोशी एडवोकेट, महेंद्र भट्ट , हेम पंत बेरीनाग नगर पंचायत अध्यक्ष, रेखा भंडारी प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस श्री उमा पंचपाल पुगराऊ घाटी ब्लॉक अध्यक्ष पाचों मंडलों के मंडल अध्यक्ष बलवंत मेहरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गंगोलीहाट मुकेश रावल दीपक धानिक महेश मेहरा पूर्व ग्राम प्रधान जीवल षष्टीवल्लभ भट्ट शोभन राम विधानसभा यूथ अध्यक्ष मोहित शाह आदि पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

