berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वावधान में वृहद मतदाता शपथ एवं हस्ताक्षर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

एनएचएल नेटवर्क।

बेरीनाग राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग तथा राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वावधान में वृहद मतदाता शपथ एवं हस्ताक्षर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डी.पी. भट्ट ने किया। वृहद मतदाता शपथ कार्यक्रम के आरंभ में प्राचार्य प्रोफेसर डी. पी. भट्ट ने समस्त कार्मिकों, स्थानीय निवासियों एवं छात्र-छात्राओं को सशक्त लोकतंत्र के निर्माण हेतु शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया और अपने आसपास कमजोर बुजुर्ग तथा शारीरिक रूप से आसक्त व्यक्तियों की सहायता कर उन्हें मतदान केंद्र तक पहुंचाने की अपील की।

इसके उपरांत राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ मीनाक्षी गोस्वामी ने सभी छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों को मतदान की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के इसी क्रम में बृहद हस्ताक्षर कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें समस्त प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी तथा छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।

Share This News