उत्तराखंड में मौसम विज्ञान केंद्र ने 13 से 15 अप्रैल तक यलो और ऑरेंज अलर्ट किया जारी।

एनएचएल नेटवर्क।
देहरादून। उत्तराखंड में अगले दो-तीन दिन मौसम का मिजाज बिगड़ने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य में आंधी -तूफान बारिश और ओलावृष्टि को लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज 13 अप्रैल को येलो अलर्ट जारी किया है जबकि 14 अप्रैल को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज पर्वतीय क्षेत्रों में 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाली इलाकों में हल्की बर्फबारी होने की संभावना है। देहरादून सहित उत्तरकाशी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चमोली बागेश्वर टिहरी पौड़ी हरिद्वार और अल्मोड़ा जिलों में कुछ स्थानों में गलत चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, मैदानी इलाकों के साथ-साथ पर्वतीय जिलों में 30 से 40 किलोमीटर की तेज रफ्तार के साथ झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। कुछ इलाकों में लोकल सिस्टम डेवलप होने की स्थिति में बूंदाबांदी भी हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट हो सकती है।
14 अप्रैल को आंधी- तूफान बारिश का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि 14 अप्रैल को उत्तराखंड राज्य के सभी जनपदों में आंधी- तूफान बारिश,ओलावृष्टि और बिजली चमकने को लेकर ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है। मौसम निदेशक के मुताबिक 14 अप्रैल को राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम का मिजाज बिगड़े रहने की संभावना है तथा कुछ स्थानों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झक्कड़ हवाएं , हल्की बारिश और ओलावृष्टि की भी संभावना है। उन्होंने बताया 14 अप्रैल को राज्य में ऑरेंज अलर्ट जबकि 15 अप्रैल को येलो अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने बताया इस दौरान एतिहाद बरतने की एडवाइजरी जारी की गई है।तापमान
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक प्रदेश में अगले दो-तीन दिन तापमान में दो से तीन डिग्री गिरावट आने की संभावना है। जिससे तपती गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 35.5 और न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 36.2 और न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 3 डिग्री अधिक 24.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 24.6 और न्यूनतम तापमान 10.1डिग्री सेल्सियस रहा।

