बेरीनाग कांग्रेस पार्टी के पूर्व राज्य मंत्री खजान चन्द्र गुड्डू ने काग्रेस के उमीदवार प्रदीप टम्टा के पक्ष में प्रचार प्रसार किया।

एनएचएल नेटवर्क।
बेरीनाग कांग्रेस पार्टी के पूर्व राज्य मंत्री खजान चन्द्र गुड्डू ने काग्रेस के उमीदवार प्रदीप टम्टा के प्रचार प्रसार में आज पुराना थल, काली बिनायक, ख़ानत, गढ़तीर, बेलकोट, पीपल तड़, रोइना थल आदि ग्रामीण इलाकों में भृमण किया और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के उमीदवार प्रदीप टम्टा को अधिक से अधिक वोट से जीताने की अपील की। के इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक उप्रेती , पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष बेरीनाग हेम पंत , पूर्व ब्लाक अध्यक्ष हयात सिंह बाफिला , पूर्व प्रधानाचार्य भगवान सिंह , अजा अध्यक्ष मदन चावला ,कुंदन धनिक ,पुष्कर लाल , ललित उप्रेती आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

