berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

देवभूमि उद्यमिता योजना’ का 12 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न ।

एनएचएल नेटवर्क।

बेरीनाग । राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उच्च शिक्षा विभाग, उत्तराखंड द्वारा संचालित और भारतीय उद्यमिता संस्थान अहमदाबाद द्वारा क्रियान्वित ‘देवभूमि उद्यमिता योजना’ का 12 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डी . पी. भट्ट जी ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों को उद्यमी बनने और व्यवसाय में जोखिम उठाने की प्रेरणा देते हैं । विद्यार्थियों ने वर्तमान परिस्थितियों में अपना आत्मविश्वास एवं आत्म- सम्मान किस प्रकार आत्मनिर्भर होकर विकसित किया जाता है इस योजना से सीखा । महाविद्यालय के नोडल एवं इतिहास विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर ललित चन्द ने बताया कि विद्यार्थियों ने अपना बिजनेस आइडिया ई. डी. आई. आई. , अहमदाबाद के प्रशिक्षक नवीन पाण्डेय एवं भारतीय स्टेट बैंक की बेरीनाग शाखा के शाखा प्रबन्धक मनीष सिंह के सामने रखा हैं । इन बिजनेस आइडियाज को विद्यार्थियों ने देवभूमि उद्यमिता योजना की वेबसाइड पर भी अपलोड कर दिया हैं । जल्द ही जिसका बिजनेस आइडिया उत्कृष्ठ होगा उन्हें देवभूमि उद्यमिता योजना की तरफ से प्रोत्साहन राशि दी जायेंगी और उसके आइडिया को देहरादून में होने वाले मेगा इवेंट में प्रस्तुत किया जायेगा ।

Share This News