बेरीनाग में धूमधाम से मनाई गयी 133 वी अंबेडकर जयंती।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग में रविवार को 133 वी अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर बाबा साहब को याद किया गया और उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। नगर में शोभा यात्रा निकालकर जय भीम के नारे लगाए गए। भारत रत्न डॉ. बीआर अंबेडकर की जयंती पर लोग जीआईसी मौदान में एकत्रित हुए। इस दौरान मुख्य अतिथि विधायक फकीर राम टम्टा ने अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धासुमन अर्पित किए। इससे पूर्व लोगों ने जीआईसी मौदान से से नगर शहीग चौक तक बाजार तक भव्य शोभा यात्रा निकाली। इस दौरान उन्होंने जय भीम जय भारत के नारे लगाये। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि भीमराव अंबेडकर ने भारत के संविधान को बनाने में जो विद्वता और त्याग का परिचय दिया है, वह भारत के लिए गौरव की बात है। इससे हमें प्रेरणा लेनी होगी।

इस मौके पर अध्यक्ष हरी प्रसाद लोहिया, मुख्य अतिथि पीआर कोहली, विधायक फकीर राम टम्टा, खजान चन्द्र गुड्डू , पूर्व दर्जा मन्त्री, दर्पण कुमार,हरि प्रसाद लोहिया,सुरेन्द्र ग्वासीकोटी,नवीन आर्या,कैलाश चन्याल,सुरेश टम्टा, हेम चन्द्र पन्त , पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत बेरीनाग , सिद्धार्थ पाटनी,जीवन चन्द्र पंत,अमित,जीवन चन्द्र पंत आदि कई लोग सामिल रहे।


