FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

बोर्ड परीक्षाओं में स्टैफर्ड स्कूल के बच्चो ने लहराया परचम , रिजल्ट के घोषित होते ही विद्यालय में दौड़ी खुशी की लहर।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

सीबीएसई ने आज अपनी 10वीं और 12वीं के परीक्षा फल घोषित किया।पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय में स्थित स्टेफर्ड पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपना परचम लहराया। विद्यालय के 12 वी के कुल 50 छात्रों में से, छात्र आशुतोष जोशी ने पीसीएम ग्रुप में 95% के साथ विद्यालय टॉप किया है, दूसरे स्थान पर आकृति मल्ल पीसीएम ग्रुप में 94% तथा तीसरे स्थान पर पीसीबी ग्रुप में हिमांशु बनलेखी तथा गुंजन जोशी ने 89% अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। विद्यालय का बारहवीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा,कुल 20 बच्चो ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए ।
कक्षा 10 के कुल 45 छात्रों में से भावेश जोशी ने 96.6 % के साथ टॉप किया ,द्वितीय स्थान में 94.4% के साथ वैशाली धर्मसत्तू व अदिति पांडेय तथा 93.8% के साथ अनुषा पांडेय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कुल 10 छात्रों ने 90%से अधिक अंक तथा 12 ने 80%से अधिक अंक अर्जित किये। यह भी बहुत हर्ष की बात है की कक्षा 10 के छात्र गौरव पवार ने साइंस में 100 अंक तथा वैशाली ने गणित में 100 अंक प्राप्त किये ।
विद्यालय की प्रधानाचार्य कल्पना देवलाल तथा प्रबंधक राकेश देवलाल ने सभी छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी तथा मिष्ठान वितरित किया।

Share This News