FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhandपिथौरागढराज्य

धनिष्ठा के उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल परीक्षा पास करने के बाद पहली बार गांव पहुचने पर ग्रामीणों ने ढोल दमाऊ के साथ किया स्वागत।

एनएचएल नेटवर्क ।

पिथौरागढ़  झूलाघाट के कानड़ी गांव की रहने वाली धनिष्ठा के उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल परीक्षा पास करने के बाद पहली बार गांव पहुचने पर ग्रामीणों द्वारा ढोल दमाऊ के साथ स्वागत के साथ मिष्ठान वितरण किया गया।

इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य राजू धामी ने कहा की यह सीमांत क्षेत्र के लिए गर्व का पल है बेटियों को बोझ समझने वालों के लिए प्रेरणा व सबक है। धनिष्ठा आर्या वर्तमान में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग सहायक अभियोजन अधिकारियों (एपीओ) के पद पर चम्पावत जिले में तैनात हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गाँव से प्राप्त की की और बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बीबीए, एलएलबी किया।  उनके पिता प्रेम राम आर्य पीएनबी से सेवानिवृत्त हो चुके हैं और माता शशि किरन यूपी के लखनऊ में खादी ग्रामो उद्योग में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। धनिष्ठा अपने माता व पिता के साथ अपने गांव पहुची थी,। इस दौरान उन्होंने सभी का आभार जताते हुए हर संभव मदद करने के साथ ही बेटियों के आगे बढ़ाने पर सहयोग करने की बात कही। कहा की प्रत्येक बच्चे का स्कूल में प्रवेश के साथ ही घर व गांव में पढ़ाई का माहोल तैयार करना जरुरी है। धनिष्ठा की इस सफलता पर परिजनों सहित ग्रामीणों सहित क्षेत्र में ख़ुशी की लहर है।

 

Share This News