FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandदेहरादूनमौसमराज्य

पहाड़ में आज भी बदला रहेगा मौसम , इन पांच जिलों में झमाझम बरसात का यलो अलर्ट जारी।

एनएचएल नेटवर्क।

देहरादून। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में पिछले दो-तीन दिन से मौसम बदला हुआ है। पर्वतीय जनपदों में हुई बरसात से मैदानी इलाकों में भी तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने से राहत मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज प्रदेश के पांच पर्वतीय जनपदों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है‌।

आज का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज 24 मई शुक्रवार को राज्य के उत्तरकाशी ,चमोली ,रुद्रप्रयाग ,पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में हल्की बारिश और बिजली चमकने की संभावना है वहीं कुछ स्थानों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं भी चल सकती है इन सभी पांच जिलों को येलो अलर्ट पर रखा गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मैदानी इलाकों में कहीं कहीं आंशिक बादल के साथ आमतौर पर मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि अगले तीन-चार दिन उत्तराखंड राज्य में मौसम सामान्य रहेगा। पर्वतीय जनपदों विशेषकर चारधाम क्षेत्र में बूंदाबांदी के चलते मौसम सुहावना रहने के अलावा मैदानी इलाकों में तापमान में 3 से 4 डिग्री बढ़ोतरी की संभावना है।

चारधाम यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी

चारधाम क्षेत्र में इन दिनों मौसम का मिजाज सुहाना बना हुआ है मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक हवाओं के साथ बूंदाबांदी का दौर जारी रहने से ठंड बढ़ सकती है चारधाम यात्रा पर आने वाले लोगों को विशेष तौर पर मौसम विज्ञान केंद्र ने सलाह दी है। मौसम विभाग की माने तो चारधाम यात्रा में आने वाले यात्रियों को विशेष एहतियात बरतने की जरूरत है। इस दौरान यात्रियों को ऊंचे स्थानों पर कम तापमान के लिए भी तैयार होकर आना चाहिए। मौसम विभाग की माने तो चारधाम रूट पर भी बारिश होने के कारण लोगों को कुछ दिक्कतें हो सकती हैं लिहाजा, यात्रियों को बारिश के लिहाज से भी रेनकोट या अपनी दूसरी व्यवस्थाओं को करके आना चाहिए।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 37.5 और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 37.1 और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 24.0 और न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 26.06 और न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

Share This News