berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

विज्ञान प्रौद्योगिकी पर आधारित विभिन्न तकनीकों पर की गयी चर्चा।

एनएचएल नेटवर्क।

बेरीनाग। भारत सरकार के विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग ने डीडी पंत बाल विज्ञान खोजशाला में तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम में विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी पर आधारित विभिन्न नवीन तकनीकों पर चर्चा-परिचर्चा की गई। खोजशाला के संचालक कमलेश जोशी ने छात्र छात्राओं को कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, सूचना प्रौद्योगिकी से लेकर पूरे ब्रह्माण्ड तक विज्ञान की पहुंच और नये कीर्तिमानों के बारे में विस्तार से बताया गया। प्रोजेक्ट हेड दीपेश वर्मा ने वर्तमान समय में ग्राम पंचायतों के कार्यों में बायोमैट्रिक, जियोटैगिंग, डिजिटल करेंसी, कृत्रिम गर्भाधान, आधार लिंक के माध्यम से सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में खोजशाला के हरीश कुमार ने छात्र छात्राओं को नवीन तकनीकों व संयंत्रों की जानकारी दी।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में विज्ञान व प्रौद्योगिकी के प्रति जागरूकता फैलाना व आधुनिक तकनीकों व संयंत्रों की जानकारी देना है, ताकि दूरस्थ क्षेत्रों में उत्पादन में वृद्धि होसके व काश्तकारों को इसका लाभ मिल सके। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं। प्रोजेक्ट के माध्यम से विकास खण्ड बेरीनाग की विभिन्न ग्राम सभाओं में चौपाल का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सरकारी योजनाओं में उन्नत बीजों, हाईब्रिड नस्लों, पशुओं व मानवों को लगने वाले टीकों, जच्चा बच्चा कार्ड, आनलाइन राशन कार्ड, गैस बुकिंग, मौसम की जानकारी, ऑनलाइन भू-अभिलेख आदि के बारे में जानकारी दी जायेगी।

Share This News