FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhandउत्तर प्रदेशराज्य

सडक हादसे में एक विवाहिता की मौत, एक घायल।

एनएचएल नेटवर्क।

नेपाल  सडक हादसे में एक विवाहिता की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए। घायलों को बैतड़ी अस्पताल में भर्ती किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार भारतीय सीमा से लगे नेपाल के बैतडी जिले के दशरथचंद नगरपालिका 10 के भगोड़े नोला के पास आज बुधवार शाम को बैतड़ी से झूलाघाट को आ रही एक जीप दुर्घटना ग्रस्त हो गई। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसमें सवार अन्य आठ लोग घायल हो गए। बैतडी प्रहरी के प्रहरी प्रमुख, प्रहरी नायब उपनिरीक्षक दीपक गिरी ने बताया कि घायल सवारियों को जिला अस्पताल बैतडी पहुंचाया गया है। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार दुर्घटना ग्रस्त जीप में एक भारतीय दंपति भी बताया जा रहा है जिनका हाल ही में विवाह हुआ था। दीपक गिरी ने बताया कि हादसे के कारणों व वाहन में सवार लोगों की स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। बैतडी जिला अस्पताल के प्रमुख डाक्टर सुशील विक ने बताया कि दुर्घटना ग्रस्त जीप में सवार मृतक महिला की बीते दिनों नेपाल से भारत विवाह हुआ था और वह आज अपने पति के साथ नेपाल से भारत ससुराल जा रही थी।

Share This News