almoraFEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhand

अल्मोड़ा के बिनसर अभयारण्य के जंगल में भारतीय वायु सेना के एमआई 17 के हेलिकॉप्टर की मदद से  आग बुझाने  का काम शुरू।

एनएचएल नेटवर्क।

अल्मोड़ा के बिनसर अभयारण्य के जंगल में बृहस्पतिवार को आग लगने से चार वन कर्मियों की मौत हो गई थी और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। शुक्रवार को सरकार और वन विभाग ने भारतीय वायु सेना के एमआई 17 के हेलिकॉप्टर की मदद से भीमताल झील से पानी उठाकर अल्मोड़ा के बिनसर अभयारण्य के जंगल में डालने का काम शुरू कर दिया है। वायुसेना के हेलिकॉप्टर की ओर से शुक्रवार की दोपहर 2 बजे तक जंगल में लगी आग में पानी डालकर बुझाने का रेस्क्यू अभियान चलाया गया। भीमताल झील से हेलिकॉप्टर द्वारा पानी उठाए जाने से पुलिस ने झील में नौकायन का संचालन रोक दिया है। इससे स्थानीय नौकायन संचालकों ने कारोबार के प्रभावित होने पर नाराजगी जाहिर की है। अल्मोड़ा में स्थित बिन्सर में वनाग्नि से झुलसे चार वन कर्मियों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर दो एयर एंबुलेंस से सुशीला तिवारी बेस अस्पताल हल्द्वानी से एम्स दिल्ली में शिफ्ट किया गया है। मुख्यमंत्री ने आज सुबह सीएम आवास में आहूत बैठक में इसके निर्देश दिए थे।

Share This News