FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandराज्यहरिद्वार

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जारी किया संशोधित परीक्षा कैलेंडर, यहां देखें पीसीएस, आरओ-एआरओ और लेक्चरर समेत 11 बड़ी परीक्षाओं की तिथियां।

न्यूज़ होम लाइव डिजिटल। 

​हरिद्वार: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों में होने वाली आगामी भर्ती परीक्षाओं को लेकर अपना नया संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग के सचिव अशोक कुमार पाण्डेय द्वारा जारी विज्ञप्ति (पत्रांक: 128/2026-27) के अनुसार, नवंबर 2026 से लेकर जुलाई 2027 तक आयोजित होने वाली कुल 11 प्रमुख परीक्षाओं की प्रस्तावित तिथियां घोषित कर दी गई हैं।

​इस कैलेंडर में सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर और अवर अधीनस्थ सेवा (PCS/Lower PCS), समीक्षा अधिकारी (RO/ARO), राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता (Lecturer), सहायक अभियंता (AE) और कनिष्ठ अभियंता (JE) जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाएं शामिल हैं।

​उत्तराखंड लोक सेवा आयोग का संशोधित परीक्षा कैलेंडर (2026-2027)

​आयोग द्वारा जारी सूची के अनुसार विभागवार परीक्षाओं और उनकी प्रस्तावित तिथियों का पूरा विवरण नीचे दिया गया है:-

क्र० सं०

विभाग का नाम

परीक्षा का नाम / पदनाम

प्रस्तावित परीक्षा तिथि

दिवस

1

कार्मिक विभाग

उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य सिविल / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2026 (प्रारम्भिक परीक्षा)

29 नवम्बर, 2026

रविवार

2

माध्यमिक शिक्षा विभाग

प्रवक्ता राजकीय इण्टर कालेज परीक्षा-2025 (कला) (मुख्य परीक्षा – वस्तुनिष्ठ प्रकार)

06 दिसम्बर, 2026

रविवार

3

कार्मिक विभाग

उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य सिविल / अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2026 (प्रारम्भिक परीक्षा)

27 दिसम्बर, 2026

रविवार

4

मा० उच्च न्यायालय, नैनीताल (अधिष्ठान अनुभाग)

वैयक्तिक सहायक-2025 (वस्तुनिष्ठ प्रकार एवं लिखित / परम्परागत प्रकार)

06 जनवरी, 2027

बुधवार

5

माध्यमिक शिक्षा विभाग

प्रवक्ता राजकीय इण्टर कालेज परीक्षा-2025 (गृह विज्ञान) (मुख्य परीक्षा – वस्तुनिष्ठ प्रकार)

30 जनवरी, 2027

शनिवार

6

शहरी विकास विभाग

कर एवं राजस्व निरीक्षक (लिखित परीक्षा – वस्तुनिष्ठ प्रकार)

25 अप्रैल, 2027

रविवार

7

पशुपालन विभाग

पशु चिकित्साधिकारी (लिखित परीक्षा – वस्तुनिष्ठ प्रकार)

01 एवं 02 मई, 2027

शनिवार एवं रविवार

8

ग्रामीण निर्माण, लघु सिंचाई, शहरी विकास, पेयजल व ऊर्जा विभाग व अन्य

सहायक अभियंता (सिविल/यांत्रिक/विद्युत/कृषि/आई०टी०) (मुख्य परीक्षा)

08 मई, 2027 से 14 मई, 2027 तक

शनिवार से शुक्रवार

9

उत्तराखण्ड सचिवालय एवं उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग

समीक्षा अधिकारी / सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा-2026 (स्क्री० / प्रा०)

30 मई, 2027

रविवार

10

सचिवालय प्रशासन

समीक्षा अधिकारी (लेखा) एवं सहायक समीक्षा अधिकारी (लेखा) परीक्षा-2026 (स्क्री० / प्रा०)

06 जून, 2027

रविवार

11

लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण निर्माण, लघु सिंचाई, शहरी विकास, कृषि व ऊर्जा विभाग व अन्य

कनिष्ठ अभियंता (मुख्य परीक्षा)

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सूचना:-

आयोग ने स्पष्ट किया है कि कैलेंडर में दी गई ये सभी परीक्षा तिथियां संभावित हैं और अपरिहार्य परिस्थितियों में इनमें परिवर्तन किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट और प्रवेश पत्र से जुड़ी जानकारी के लिए नियमित रूप से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।

Share This News