FEATUREDGeneralLatestNewsppउत्तर प्रदेशराज्य

ग्रीन ओलम्पियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु सी.एम.एस. छात्र सम्मानित।

एनएचएल नेटवर्क।

लखनऊ । सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अयोध्या रोड कैम्पस के तीन मेधावी छात्रों आद्या सिंह, श्वेतांश ओम शुक्ला एवं वंश पटेल ने एनर्जी एण्ड रिसोर्स इन्स्टीट्यूट, नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित ग्रीन ओलम्पियाड में शानदार प्रदर्शन कर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। इस ओलम्पियाड में देश भर के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया, जिसमें सी.एम.एस. के इन मेधावी छात्रों ने सार्टिफिकेट ऑफ मेरिट अर्जित कर अपने ज्ञान-विज्ञान व मेधात्व का परचम लहराया है। यह ओलम्पियाड ग्लोबल वार्मिंग, जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण प्रदूषण, जल एवं भूजल संरक्षण आदि विषयों पर छात्रों के ज्ञान को परखने के अलावा हरी-भरी खुशहाल धरती के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। प्रतियोगिता के आयोजको ने सी.एम.एस. के इन मेधावी छात्रों की प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने तीनों मेधावी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। सी.एम.एस. सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपने छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने के साथ ही जीवन में आगे ही आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित करता रहता है।

Share This News