भाजपा की लोक निर्माण विभाग गंगोलीहाट में बैठक संपन्न।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता किशन पाठक।
गंगोलीहाट मण्डल अध्यक्ष भाजपा रमेश बोरा की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग गंगोलीहाट में बैठक संपन्न हुई बैठक में माननीय विधायक फकीर राम टम्टा उपस्थित रहे।
बैठक में विधायक का मालार्पण शॉल उड़ाकर स्वागत कर विधायक फकीर राम टम्टा के नेतृत्व में लोक सभा चुनाव विधानसभा गंगोलीहाट में ऐतिहासिक मतों के अंतर से जीतने पर नगर मण्डल गंगोलीहाट द्वारा मिष्ठान वितरण कर खुशी वयक्त की गई।
कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष रमेश बोरा, विधायक प्रतिनिधि कृष्ण सिंह बोहरा, जिला उपाध्यक्ष विमल रावल, जिला मंत्री दिनेश धानिक, श्यामचरण उप्रेती, बसन्त लाल शाह, चंद्र सिंह बुगला, भूपाल आर्या, गोविन्द सिंह मेहरा, कल्याण राम, सर्वजीत राम, बलवंत मेहरा, भगवान चंद, दयाल कुमार, बसन्त कुमार, सरिता कोहली, योगेश पाण्डेय, कंचन पाठक, शंकर खाती, कविराज जोशी, अजय कुमार, रेवाधार जी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

