berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

बेरीनाग में घर से हुई बच्ची गुम , पुलिस ने सकुशल बरामद कर बच्ची के परिजनों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान।

कैलाश चन्याल
संवाददाता

बेरीनाग । पिथौरागढ़ पुलिस गुमशुदाओं को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर रही है। इसी दौरान हाइवे पेट्रोल यूनिट-2 को सूचना मिली कि, भट्टीगाँव डिग्री कॉलेज रोड बेरीनाग निवासी एक 06 वर्षीय बालिका अपने घर से अचानक गुम हो गई है, जो काफी ढूँढखोज करने पर भी नहीं मिल पा रही है।सूचना पर हाइवे पेट्रोल यूनिट व थाना बेरीनाग पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर बालिका की ढूँढखोज करते हुए आस-पास के दुकानदारों व स्थानीय लोगों से जानकारी करने के पश्चात उक्त बालिका को चन्द घण्टों के भीतर ही राईआगर रोड, जमुनानगर के पास से सकुशल बरामद कर उसकी माता  के सुपुर्द किया गया। मासूम बच्ची अपने परिजनों से वापस मिलकर बच्ची व परिजनों के चेहरे पर मुस्कान वापस लौट आई। जिनके द्वारा पुलिस टीम की त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा करते हुए उनका आभार व्यक्त किया गया।इस दौरान पुलिस टीम में उ0नि0 रवीन्द्र पांगती, का0 नीरज चन्द,का0 संतोष डोबाल, महिला का0 सीता पिलख्वाल आदि मौजूद थे।

Share This News