FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

पिथौरागढ़ के द्वारा लोहार गाँव, डीडीहाट में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

एनएचएल नेटवर्क।

पिथौरागढ़। सिविल जज (सी०डि०) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पिथौरागढ़ मंजू देवी ने बताया है कि  उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल द्वारा दिये गये निर्देशानुसार  सचिव, मंजू देवी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पिथौरागढ़ के द्वारा लोहार गाँव, डीडीहाट में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित ग्रामवासियों को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पिथौरागढ़ द्वारा महत्वपूर्ण विधिक जानकारी दी गई एवं उनकी प्रतिक्रियाओं के सम्बन्ध में बताया व समझाया गया। विशेष रूप से ग्रामवासियों को नशीले दवाओं के दुरूपयोग, नशामुक्ति, उत्तराखण्ड राज्य में यौन शोषण के शिकार और मानसिक/शारीरिक रूप से दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकार, घरेलू हिंसा, महिलाओं के अधिकार एवं साईबर अपराध के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही उपस्थित ग्रामवासियों के जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।

उक्त शिविर में मंजू देवी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पिथौरागढ़, पी०एल०वी०सहित लगभग 105 ग्रामवासी उपस्थित थे। जिन्होंने शिविर के सफल आयोजन में अपना सहयोग प्रदान किया।
इसी कम में मान्नीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल द्वारा दिये गये निर्देशानुसार दिनांक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पिथौरागढ़ के कार्यालय में नालसा (आपदा पीड़ितों को विधिक सेवा प्राधिकरणों के माध्यम से विधिक सेवाए) योजना, 2010 के अन्र्तगत एस०डी०आर०एफ० के जवानों के द्वारा परा विधिक कार्यकर्ताओं को आपदा से बचाव / राहत हेतु आपदा प्रबंधन से सम्बन्धित प्रशिक्षण दिया गया। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मंजू देवी, 11 पी०एल०वी० एवं एस०डी०आ०एफ० के जवान शामिल हुए। जिन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल आयोजन में अपना सहयोग प्रदान किया।

Share This News