किराएदार का सत्यापन नही कराने पर मकान मालिक का 10 हजार का चालान।

एनएचएल नेटवर्क।
पिथौरागढ। बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन न कराने वालों के विरूद्ध पिथौरागढ़ पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में पुलिस की संबंधितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी है। जिसके तहत क्षेत्राधिकारी परवेज अली के पर्यवेक्षण में चलाये गये अभियान के दौरान नगर कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत सिनेमा लाईन स्थित एक मकान में किरायेदारों का सत्यापन चैक किया तो 04 बाहरी व्यक्ति बिना सत्यापन के किराये पर निवास कर रहे थे । जिसपर उप निरीक्षक शंकर सिंह रावत द्वारा मकान मालिक दिनेश कुमार का पुलिस अधिनियम के तहत 10 हजार रूपये का चालान किया गया । इधर पुलिस ने सभी लोगों से किसी भी बाहरी व्यक्ति को किराये पर रखने से पहले सम्बन्धित थाने से उसका सत्यापन अवश्य कराने की अपील की है।

