FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticspputtarakhand

चौड़मन्या में मुफ्त श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

एनएचएल नेटवर्क।

बेरीनाग। श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों के लिए चौड़मन्या में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसका उद्घाटन गंगोलीहाट के विधायक के जनसंपर्क अधिकारी दीपक नवेलिया ने किया। उन्होंने कहा कि सरकार श्रमिकों के लिए कई योजनाओं का संचालन कर रही है। विधायक फकीर राम टम्टा के निर्देश पर चौड़मन्या में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। बेरीनाग विकास खंड सभी ग्राम पंचायतों में शिविर लगाकर श्रमिकों को लाभ दिया जा रहा है। पहले दिन चौड़मन्या में 200 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ रक्त जांच की गई। साथ ही निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। इस मौके पर फार्मेसिस्ट अमित, बब्लू, राजेंद्र, कमल आदि मौजूद रहे।

Share This News