गंगोलीहाट में नीट व नेट की परीक्षा में धांधली के विरोध में काग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चौराहे में केन्द्र सरकार का पुतला फूका।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता किशन पाठक।
गंगोलीहाट। नीट व नेट की परीक्षा में धांधली के विरोध में वीरेंद्र सिंह – ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस गंगोलीहाट के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्य चौराहा गंगोलीहाट में केन्द्र सरकार का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया गया।
पुतला दहन के उपरांत नीट व नेट की परीक्षा में धांधली की निष्पक्ष जांच से संबंधित महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार गंगोलीहाट के माध्यम से प्रेषित किया गया।
पुतला दहन व ज्ञापन देने वालों में नारायण सिंह बोरा -नगर अध्यक्ष कांग्रेस, मोहन सिंह बोरा जिला प्रवक्ता कांग्रेस, मनोज कुमार टम्टा -ब्लॉक उपाध्यक्ष कांग्रेस, संजय बोहरा पूर्व सभासद बबलू जोशी मनोज मेहरा किशोर कुमार विक्की गंगोला मनीष बिष्ट घनश्याम शाह हयात सिंह बोरा ललित सिंह आदि आदि कई लोग सामिल रहे।

