लोकसभा के पहले सत्र का आगाज, सांसद के तौर पर पीएम मोदी ने ली शपथ।

एनएचएल नेटवर्क।
दिल्ली 18वीं लोकसभा का पहला सत्र सोमवार से शुरू होने जा रहा है, जिसमें अठारहवीं लोकसभा की पहली बैठक के पवित्र अवसर पर ‘मौन व्रत’ रखा जाएगा. इसके बाद संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित नवनिर्वाचित सांसदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा. संसद में दिन के लिए कार्यसूची जारी करने वाले आधिकारिक पत्र में कहा गया है कि अठारहवीं लोकसभा की पहली बैठक के पवित्र अवसर पर कुछ समय के लिए मौन व्रत रखा जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।कार्यसूची में जानकारी देते हुए बताया गया है कि लोकसभा के महासचिव भारत के चुनाव आयोग द्वारा प्रस्तुत 2024 के आम चुनावों में अठारहवीं लोकसभा के लिए निर्वाचित सदस्यों के नामों वाली सूची सदन के पटल पर रखेंगे. इसके अलावा, सूची में उल्लेख किया गया है कि सदस्यों को शपथ लेनी होगी या प्रतिज्ञान करना होगा, सदस्यों की सूची पर हस्ताक्षर करने होंगे और सदन में अपनी सीट लेनी होगी।

