EntertainmentFEATUREDGeneralLatestNewsTOP STORIESबिहार

खेसारीलाल की फिल्‍म ‘दुल्हिन गंगा पार के’ को मिली जबरदस्‍त ओपनिंग

पटना/न्यूज़ लाइव डेस्क:–

खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी की फिल्म दुल्हिन गंगा पार के लोगों को खूब पसंद आ रही है। शुक्रवार को पहले दिन फिल्म ने बंपर ओपनिंग की है।…
पटना। सुपरस्‍टार खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी अभिनीत भोजपुरी की बहुचर्चित फिल्‍म ‘दुल्हिन गंगा पार के’ को बॉक्‍स ऑफिस पर जबरदस्‍त ओपनिंग मिली है। इस फिल्‍म ने शुक्रवार को काफी अच्‍छा करोबार किया और पहले दिन इसके सभी शो हाउस फुल रहे।
खास कर यह फिल्‍म महिला दर्शकों को खूब भा रही है। दूसरे दिन भी दर्शकों की भीड़ सिनेमाघरों में उमड़ी। सभी को यह फिल्‍म काफी पसंद आ रही है। हॉल से बाहर आ रहे दर्शकों की मानें तो फिल्‍म ‘दुल्हिन गंगा पार के’ उनके दिलों में उतर चुकी है।
फिल्‍म के हर सिक्‍वेंस बेहद शानदार हैं और दर्शकों को पसंद आ रहे हैं। एक बार फिर जहां खेसारीलाल यादव और काजल की ऑन स्‍क्रीन जोड़ी ने कमाल कर दिया है, वहीं यू-ट्यूब क्‍वीन आम्रपाली दुबे के साथ खेसारीलाल के ठुमकों ने दर्शकों को दीवाना बना दिया है।
इसके अलावा खेसारीलाल यादव की बेटी कृति यादव का किरदार दर्शकों को पसंद आ रहा है, तो नवोदित अभिनेत्री किसी से कम नहीं। कुल मिलाकर अगर देखें तो फिल्‍म ने दर्शकों पर अपना जादू चला रखा है, जिस वजह से फिल्‍म के निर्माता डॉ अरविंद आनंद और निर्देशक असलम शेख काफी खुश नजर आ रहे हैं। उन्‍हें उम्‍मीद है कि फिल्‍म ‘दुल्हिन गंगा पार के’ बॉक्‍स ऑफिस पर आने वाले दिनों में और अच्‍छा काम करेगी।
वे इस बारे में कहते हैं कि फिल्‍म काफी अच्‍छी है, अब ये बात सिनेमाघरों से बाहर आ रहे दर्शक भी कह रहे हैं। हम अपने मकसद में कामयाब रहे हैं। इस समर वैकेशन में फिल्‍म का कलेक्‍शन और बढ़ेगा। फिल्‍म के गाने से लेकर डायलॉग तक लोगों को पसंद आ रहे हैं।
हम दर्शकों का आभार व्‍यक्‍त करते हैं और उनसे कहना चाहते हैं कि वे फिल्‍म के बारे में और भी लोगों को बतायें, क्‍योंकि ये एक संपूर्ण पारिवारिक फिल्‍म है। इसलिए पूरे परिवार के साथ इस फिल्‍म को देखें।

Share This News