berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticspp

चौकोडी में कोचिंग और शैक्षणिक संस्थानों का हुआ औचक निरीक्षण।

एनएचएल नेटवर्क।

बेरीनाग। एसडीएम यशवीर सिंह के निर्देशन पर बेरीनाग के चौकोडी क्षेत्र में संचालित कोचिंग और शैक्षणिक संस्थानों का तहसील प्रशासन एवं पुलिस शिक्षा विभाग, बिजली विभाग, लोनिवि की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान भवन, सुरक्षा के मानकों, संस्थानों में एन्ट्री गेट व एग्जिट गेट, पार्किंग स्थल सहित सम्पूर्ण परिसर व भवन का दैवीय आपदा व अन्य आपदाओं की दृष्टि से निरीक्षण किया और अग्निशमन उपकरणों को निरीक्षण किया और सुरक्षा के अन्य जरूरी नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं संस्थानों में आपात स्थिति में निकलने हेतु पर्याप्त द्वार नहीं होने फायर उपकरण नहीं होने सहित अन्य खामियां मिलने पर रिपोर्ट मांगी है तहसीलदार चन्द्रपाल सिंह ने बताया कि संस्थानों में पाई गई कमी के संदर्भ में रिपोर्ट मांगी गई है यदि रिपोर्ट नहीं मिलती है तो कार्रवाई अम्ल में लाई जायेगी। और अभियान सभी क्षेत्रों में चलाया जायेगा। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक कुंदन सिंह नयाल, प्रभारी थानाध्यक्ष भुवन पांडे, राजस्व उप निरीक्षक मोहित चंद, अवर अभियंता राजेंद्र रावत, विनोद कठायत, मनोज पंत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Share This News