GeneralNewsबिहार

बिहार में भीड़ का तालिबानी इंसाफ, चोर को पीट-पीटकर ऐसे कर दी हत्‍या

 

पटना/न्यूज लाइव संवाददाता एस.एच. चंचल

बिहार के भोजपुर में बीती रात भीड़ ने कानून हाथ में लेकर तालिबानी इंसाफ किया। उसने एक चोर की पीट-पीटकर हत्‍या कर दी। क्‍या है मामला, जानिए इस खबर में। …

पटना । बिहार के भोजपुर में भीड़ ने कानून हाथ में लेकर एक चोर की पीट-पीटकर हत्‍या कर दी। घटना तब हुई, जब एक डेयरी में घुसे तीन चोरों में से एक को डेयरी मालिक को पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर जुटी भीड़ ने चोर की पीट-पीटकर हत्‍या कर दी।

डेयरी में चोरी करते पकड़ा गया एक चोर

जानकारी के अनुसार भाेजपुर के बिहिया में बीती रात तीन चोर एक डेयरी में घुसे। इसकी भनक डेयरी मालिक को लग गई। उसने शोर मचाया। इससे चोर भागे। लेकिन, डेयरी मालिक ने उनमें से एक चोर को पकड़ लिया।

भीड़ ने हाथ में लिया कानून, पीट-पीटकर हत्‍या

इस बीच मौके पर स्‍थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने चोर को घंटों जमकर पीटा। इस कारण उसकी वहीं मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने पहुंचकर लाश को जब्‍त किया। बताया जा रहा है कि चोर के पास से एक पिस्‍टल तथा कुछ कारतूस बरामद किए गए। उसके पास तीन मोबाइल भी मिले, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसने डेयरी में घुसने के पहले कहीं और से मोबाइल की चोरी की होगी।

चोरी व हत्‍या की अलग-अलग एफआइआर

घटना को लेकर डेयरी मालिक के बयान पर एफआइआर दर्ज की गई है। पुलिस चोर की हत्‍या को लेकर भी एफआइआर दर्ज कर रही है।

Share This News