गंगोलीहाट में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता किशन पाठक।
गंगोलीहाट तहसील क्षेत्र में 78 वे स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया।नगर के सभी विद्यालयो द्वारा प्रातः7 बजे नगर में आकर्षक प्रभातफेरी निकली गई।तहसील में न्यायिक मजिस्ट्रेट रजनीश मोहन एवं तहसीलदार आर जी गोस्वामी द्वारा जीआईसी में प्रधानाचार्य दीप प्रकाश पाठक द्वारा, जीजीआईसी में प्रधानाचार्या सुमित्रा बोनाल द्वारा, विवेकानंद इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य चंद्रशेखर जोशी द्वारा, रेनेशा स्कूल में प्रधानाचार्य त्रिभुवन रावल सहित सभी विद्यालयों एवं संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया तथा दोपहर बाद क्षेत्र के सभी विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

