उत्तराखंड पुलिस में तैनात जवान की पिंडर नदी के संगम में उत्तराखंड पुलिस के जवानों की ओर से सस्त्र सलामी के बाद गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार।

रिपोर्ट हरेंद्र बिष्ट
थराली। विकास खंड देवाल के अंतर्गत उलंग्रा गांव निवासी उत्तराखंड पुलिस में तैनात जवान की देवाल स्थिति कैल एवं पिंडर नदी के संगम त्रिवेणी में उत्तराखंड पुलिस के जवानों की ओर से सस्त्र सलामी के बाद गंगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार कर दिया है।जवान की आक्समिक मृत्यु से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ हैं।
उत्तराखंड पुलिस के तहत पिथौरागढ़ जिले के पुलिस लाइन में सस्त्र पुलिस बल में तैनात 33 वर्षीय जवान प्रभु दयाल कुनियाल पुत्र मोहन चंद्र कुनियाल जो इन दिनों पिथौरागढ़ जिले के तहसील डीडीहाट की लाॅकअप ड्यूटी पर तैनात था।15 अगस्त को झंडारोहण एवं भोजन के बाद जब वह सीढ़ियों से उतर रहा था तो अचानक गिर गया। जिससे उसके सर पर गंभीर चोटे आई।साथ सहकर्मी उसे सीएचसी डीडीहाट ले गए जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।जवान के आक्समिक निधन की सूचना मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक छा गया। पिथौरागढ़ पुलिस शनिवार की तड़के जवान के शव को लेकर उलंग्रा गांव पहुंचे शव को देखते ही परिजन बिलख पड़े।उसके बाद शव को त्रिवेणी घाट लाया गया जहां पर उत्तराखंड पुलिस ने सस्त्र सलामी दिया।इस दौरान थराली थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने पुलिस की ओर से पुष्प चक्र अर्पित किया। जबकि चौकी प्रभारी देवाल एसआई सम्पूर्णानंद जुयाल एवं अन्य पुलिस कर्मियों ने पुष्प अर्पित कर जवान को अंतिम विदाई दी।इस मौके पर काफी संख्या में क्षेत्र जनता एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे। मृतक जवान अपने पीछे अपनी बेवा एवं दो नादान बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गया हैं।

