बेरीनाग में एससीएसटी समुदाय के लोगों ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को भेजा ज्ञापन।

एनएचएल नेटवर्क।
बेरीनाग में एससीएसटी समुदाय के लोगों ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को भेजा ज्ञापन।
बेरीनाग एससीएसटी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में डा0 भीमराव अम्बेडकर समिति ने प्रदर्शन किया। सदस्यों ने कहा कि एससी-एसटी के लिए निर्धारित आरक्षण में जानबूझकर छेड़छाड़ की जा रही है जो इस वर्ग के लोगों के अधिकारों का हनन है।
विकासखंड में भी एससी एसटी – संगठनों द्वारा भारत बंद में आज बेरीनाग में भी एसटी एससी समुदाय के लोगो ने आंदोलित होकर अम्बेडकर पार्क से लेकर तहसील कार्यालय तक नारेबाजी करते हुए उपजिलाधिकारी कार्यालय तक जुलूस निकाला गया , और अपने अधिकारों के लिए नारेबाजी करते हुए SC ST समुदाय के लोग उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचें, जहां पर जुलूस सभा में परिवर्तित हुई। व जूलूस सभा के बाद ST – SC समुदाय के लोगों ने उपजिलाधिकारी बेरीनाग के माध्यम से राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को ज्ञापन भेजा l ज्ञापन देने वालो में दीपक टम्टा,किशोर कुमार, सुरेन्द्र ग्वासीकोटी सुरेश राम टम्टा ,जगजीवन प्रसाद, संजीव कोहली, नवीन चन्द्र आर्य, के साथ ही सैकड़ों एसटी एससी समुदाय के लोग मौजूद रहे।

