FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticspputtarakhand

एससीएसटी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में डा0 अम्बेडकर समिति, डॉ० अम्बेडकर फाउन्डेशन के तत्वाधान में प्रदर्शन किया।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता किशन पाठक।

गंगोलीहाट। एससीएसटी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में डा0 अम्बेडकर समिति, डॉ० अम्बेडकर फाउन्डेशन के तत्वाधान में प्रदर्शन किया। सदस्यों ने कहा कि एससी-एसटी के लिए निर्धारित आरक्षण में जानबूझकर छेड़छाड़ की जा रही है जो इस वर्ग के लोगों के अधिकारों का हनन है।
सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय, अनु० जाति / अनु० जन‌जाति के प्रदत्त आरक्षण के कोटे के अन्दर कोटा (उपनगर्गीकरण) जिसको क्रीमीलियर के नाम से भी जाना जा रहा है। के विरोध में अनु० जाति / अनु० जनजाति शिक्षक ऐसोशियेशन, डा0 अम्बेडकर समीति, डॉ० अम्बेडकर फाउन्डेशन के तत्वावधान में डॉ० अम्बेडकर चौक गंगोलीहार में धरना प्रदर्शन किया गया , तथा उपजिलाधिकारी गंगोलीहार के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया । इस मौके पर शिक्षक ऐसोशियेयन अध्यक्ष बलवीर प्रसाद, सचिव एस० पी० कालाकोटी, डॉ० अम्बेडकर समिति अध्यक्ष दयान्द कुमार, सचिव बसन्त कुमार, नन्दन राम विनोद गंगोला, महेश चंद्र, मोहन राम, केशर लाल, सदानन्द ग्वासीकोटी, संजय कुमार, राधाकृष्ण आदि लोग समिल रहे।

Share This News