नाटक, गीतों के माध्यम से लोगो को किया जागरूक।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग। सूचना व लोक संपर्क विभाग ने केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए गुरुवार को जागरूकता अभियान चलाया। मां शारदा सांस्कृतिक समिति नैकिना की टीम के कलाकारों ने कल्लूखान में पहाड़ी गीतों व नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। राज्य व केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील लोगों से की। इस मौके पर हैरी धपोला, दीपक बनलेखी, मनोज आर्य, मनोज कुमार, ज्योति, पूजा, साहिबा, प्रीति, किशोर कुमार, नितेश उपरारी मौजूद रहे।

