GeneralLatestNewsuttarakhandबागेश्वर

सरयू नदी में लगातार अवैध रेता-बजरी खनन …

न्यूज लाइव संवाददाता कुलदीप सिह:–

बागेश्वर… सरयू नदी में अवैध खनन से लोगों में भारी रोष है। बारिश का सीजन शुरू होने वाला है। नदी में बाढ़ आने से भूस्खलन का भय बना हुआ है। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से अवैध खनन पर रोक लगाने की गुहार लगाई है। ऐसा नहीं होने पर खनन माफियाओं के खिलाफ उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। सरयू नदी किनारे शहर से सटे इलाके में जर्बदस्त खनन हो रहा है। खनन माफियाओं ने सरयू को जगह-जगह खोद डाला है। जिससे बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। बारिश में इन गड्ढों में पानी भरेगा। नदी का बहाव तेज होगा। जिससे स्थानीय घरों तक बाढ़ आने की संभावना है। छह महीने पहले तहसील प्रशासन ने छापेमारी की। जिससे अवैध खनन पर रोक लगी। लेकिन अब प्रशासन के ढीले रवैये के कारण खनन माफियाओं के हौसले और बुलंद हो गए है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष हरीश सोनी, रमेश पांडे, राजेंद्र उपाध्याय, पूरन रावत, गोकुल परिहार, अमित देव आदि ने कहा कि सरयू नदी के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है। सूर्य कुंड से लेकिर अग्नि कुंड तक सरयू को पूरी तरह खोद दिया गया है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द खनन पर रोक नहीं लगाई गई तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे। एसडीएम एसएस राणा ने कहा कि अवैध खनन करने वालों के खिलाफ लगतार कार्रवाई की जा रही है।

Share This News