GadgetsNewsउत्तर प्रदेश

इंदईपुर की घटना को देखते पुलिस ने फ्लैग मार्च में दिलाया भरोसा

 न्यूज लाइव संवाददाता अभिषेक कुमार गौड:–

आलापुर ,अंबेडकरनगर। प्रशासनिक अमले के अधिकारियों ने बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ आलापुर थाना क्षेत्र के इंदईपुर गांव में फ्लैग मार्च कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया तथा समझौते पर अमल की नसीहत दिया।
बता दें कि बीते 27 मई को इंदईपुर गांव में प्रशासनिक सक्रियता एवं सूझबूझ के चलते बड़ा विवाद होने से बच गया था। प्रशासनिक अमले के अधिकारियों नें दोनों पक्षों के लोगों को थानें बुलाकर इस बात पर समझौता कराया था कि रमजान माह के उपरांत एक निश्चित तिथि तय कर विवाद के निस्तारण कराया जाएगा।पुलिस नें मामले में 52 लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद भी किया था।इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी ,अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुरेंद्र कुमार दास एवं अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी ओमप्रकाश सिंह आलापुर एसडीएम हरिराम एवं क्षेत्राधिकारी के के मिश्रा, डायल 100 पुलिस,थानाध्यक्ष आलापुर राहुल कुमार एवं थाना जैतपुर, राजेसुल्तानपुर सम्मनपुर, बसखारी, जहांगीरगंज, आलापुर ,टांडा, जलालपुर, हंसवर इब्राहिमपुर अलीगंज जलालपुर की मौजूदगी में गांव एवं बाजार का रमजान के महीने में शांति एवं सद्भावना बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च किया गया एवं इन लोगों की उपस्थिति में गांव के सम्मानित व्यक्तियों की उपस्थिति पर चर्चा की गई एवं निर्णय लिया गया कि रमजान महीने के बाद पुनःमामले पर कुछ निर्णय लिया जाएगा तब तक गांव में शांति पूर्ण माहौल बनाए रखा जाए अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि अगर शांत के वातावरण को कोई भी व्यक्ति भंग करता है तो उससे पुलिस प्रशासन सक्रियता से निपटेगा। मौके पर गांव में शांति बनी हुई है।

Share This News