आंधी से चरमराई विद्युत आपूर्ति व्यवस्था, ग्रामीणों के हुये नुकसान
न्यूज लाइव संवाददाता अभिषेक कुमार गौड:–
आलापुर ,अंबेडकरनगर। मंगलवार की मध्यरात्रि आए तेज आंधी तूफान की चपेट में आने से कई ग्रामीणों के जन धन की हानि हुई वही विद्युत व्यवस्था पटरी से उतर गई। दर्जनों पेड़-पौधे एवं बिजली के खंभे टूटकर गिर गए हैं जिसके चलते आवागमन एवं विद्युत व्यवस्था बदहाली के दौर से गुजर रही है।बुधवार को विद्युत विभाग की टीम विद्युत व्यवस्था बहाल करने में जुटी रही।
बता दें कि मंगलवार की रात्रि आए तेज आंधी तूफान के चलते भवानीपुर उमरी गांव निवासी राजाराम प्रजापति के घर का टीन शेड उड़कर क्षतिग्रस्त हो गया।घरवालों ने किसी तरह बाहर निकल कर अपनी जान बचाई,मौके पर उनका परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश है।वही तहसील क्षेत्र के अन्नापुर में बबूल का पेड़ गिर जाने से बसखारी-जहांगीरगंज मुख्य मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। अन्नापुर हुसैनपुर कटघर जहांगीरगंज गिरैया बाजार देवरिया बाजार कम्हरियाघाट समेत कई अन्य बाजारों में विद्युत पोल टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया जिससे विद्युत व्यवस्था बदहाल हो गई। बुधवार को विद्युत व्यवस्था पटरी पर नहीं उतर सकी और विद्युत विभाग की टीम विद्युत बदहाली को दूर करने में जुटी रही।वहीं क्षेत्र में दर्जनों पेड़ टूट कर गिरे हुए हैं,आंधी तूफान से तहसील क्षेत्र में काफी हानि हुई है सर्वाधिक नुकसान आम की फसलों को हुआ है।

