LatestNewsउत्तर प्रदेश

तहसील क्षेत्र के बदहाल सड़कों को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश

 न्यूज लाइव संवाददाता अभिषेक कुमार गौड

जलालपुर ,अम्बेडकरनगर। जलालपुर तहसील क्षेत्र की दर्जनों सडकें गड्ढों में तब्दील होकर खुद अपनी बदहाली का दास्ताँ बयां कर रही हैं। इन मार्गों की उपेक्षा का खामियाजा क्षेत्र के नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है। अधिकतर सम्पर्क मार्ग बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गयी हैं जो राहगीरों के लिए जानलेवा बन हैं।
ज्ञात हो कि सरकार एक तरफ जहाँ सड़कों के गड्ढा मुक्त करने का अभियान चला रही है वहीं इन कार्यदायी संस्थाओं के भ्रष्टाचार व अनदेखी के चलते उक्त तहसील क्षेत्र की सड़कें खस्ताहाल हो गयी है। विभाग के अधिकारी व कर्मचारी फर्जी बिल बाउचर के सहारे धन आहरित करने में जुटे हुये है जिसकी तस्बीर नसोपुर घाट से प्राथमिक विद्यालय सुरजूपुर होते हुए ब्रम्हधाम के अलावा मुन्डेहरा मार्ग, कबिरहा शारदा सहायक नहर की पटरी होते हुये चकिया मार्ग, बन्दीपुर माइनर मद्धूपुर मार्ग ,मुन्डेहरा रफीगंज नहर की पटरी मार्ग,सिसारा नहर की पटरी आदि मार्ग पेश कर रहे है। इन मार्गो पर बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके है जिन पर लोगों के चलना दुर्भर हो गया है। आये दिन लोग सायकिल व दो पहिया वाहन के जहां गिरकर चोटहिल हो रहे है वहीं चार पहिया वाहन भी अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार होने को विवश है। ऐसा नहीं है कि इन मार्गो से प्रशासन के उच्चाधिकारी व सांसद, विधायक आदि नहीं गुजर रहे है फिर भी सभी के आंख पर पट्टी बधी है जिसे लेकर क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश है और कभी भी लोग सड़क पर उतर प्रदर्शन भी कर सकते है।

Share This News