berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarh

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आई. क्यू. ए. सी. के तत्वावधान में वर्चुअल लैब पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

बेरीनाग राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आई. क्यू. ए. सी. के तत्वावधान में वर्चुअल लैब पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. पी. एस. मेहरा ने किया।इस कार्यशाला में आई. आई. टी. (दिल्ली )के विशेषज्ञों ने वर्चुअल लैब के बारे में विस्तार से छात्र-छात्रों एवं प्राध्यापकों को जानकारी दी।
आई. आई. टी.(दिल्ली )से ऑनलाइन माध्यम से उपस्थित विशेषज्ञ चन्दन कुमार, जस्सी प्रसाद और शनि कुमार ने कहा कि वर्चुअल लैब की शिक्षा वर्तमान समय में उच्च शिक्षा के लिए बहुत ही प्रासंगिक है। उन्होंने विद्यार्थियों को वर्चुअल लैब के विषय में अपने व्याख्यान के माध्यम से बताया कि वर्चुअल लैब के माध्यम से विद्यार्थी बिना फिजिकल लैब के अपनी शैक्षिक प्रायोगिक आवश्यकता पूर्ति कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि ये सभी सुविधाएँ इन्टरनेट के माध्यम से कहीं भी और किसी भी समय उपलब्ध है और यह शिक्षा एवं प्रायोगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का एक आधुनिक माध्यम है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.पी एस. मेहरा ने अपने उद्बोधन में वर्चुअल लैब की उपयोगिता के विषय पर प्रकाश डालते हुए बताया कि विद्यार्थियों को इसके माध्यम से आसानी से जानकारी प्राप्त हो सकती है। इसके लिए विद्यार्थियों को किसी विशेष स्थान पर जाने की जरुरत नहीं है। इन्टरनेट के माध्यम से वे शिक्षा ग्रहण सकते हैं। वर्चुअल लैब के लिये विद्यार्थियों को इन्टरनेट युक्त कंप्यूटर या मोबाइल की जरुरत है।उन्होने कहा की वर्चुअल लैब के माध्यम से शिक्षा प्राप्त करके विद्यार्थी अपने समय की बचत के साथ साथ अन्य प्रकार के लाभ भी ले सकते हैं। वनस्पति विज्ञान के विभाग प्रभारी डॉ जे एन पंत ने छात्रों को वर्चुअल लैब: “एनीवेयर, एनी टाईम” की अवधारणा को विस्तार से बताया। अंत में महाविद्यालय के नोडल- वर्चुअल लैब , डॉ ललित सिंह,असिस्टेंट प्रोफेसर भौतिक विज्ञानं विभाग, ने मुख्य वक्ताओं समेत समस्त प्रतिभागियों को धन्यबाद ज्ञापित किया। कार्यशाला में लगभग 160 विद्यार्थी एवं विज्ञान संकाय के समस्त प्राध्यापकों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ प्रदीप दुर्गापाल, डॉ अश्वनी कुमार, डॉ बालम सिंह बिष्ट, डॉ महेश चन्द्र विश्वकर्मा, डॉ लक्ष्मण सिंह देव, डॉ रेनू, डॉ ललित सिंह, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर से रसायन विज्ञान के प्रभारी डॉ प्रमोद कोठारी, राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट से डॉ पूर्णिमा विश्वकर्मा तथा राजकीय महाविद्यालय कांडा बागेश्वर से डॉ हेमलता बिष्ट के साथ-साथ विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This News