मोतिहारी: साईबर फ्रौड ने शर्मा हार्डवेयर के खाते से उड़ाया बाईस हजार
पटना/ न्यूज लाइव संवाददाता एस. एच. चंचल:–
मोतिहारी। छतौनी थाना क्षेत्र के छतौनी चौक पर स्थित शर्मा हार्डवेयर के प्रोपराईटर नवल किशोर शर्मा के खाता संख्या 36987912791 से साईबर फ्राॅड ने विगत 28 मई को दोपहर लगभग दो बजे बाईस
हजार रूपया निकासी कर लिया । पिडीत व्यवसायी श्री शर्मा ने बताया कि 28 मई 2018 को दोपहर दो बजे मोबाइल नं 8292950963 से मेरे मोबाइल नं 9431429212 पर फोन आया और बोले कि मैं स्टेट बैंक से आलोक जी बोल रहा हूँ उसके बाद मेरा ए टी एम डिटेल व पिन कोड मांगा मैं दे दिया उसके थोड़े ही देर बाद मेरे मोबाइल पर बाईस हजार रुपए निकासी का मैसेज आया।
जिससे संबंधित आवेदन पीड़ित श्री शर्मा द्वारा स्थानीय थाना को दिया गया है ।

