berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

बेरीनाग पुरानाथल मोटर मार्ग में बोलरो पलटी चालक घायल।

 

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

बेरीनाग ।बेरीनाग पुरानाथल मोटर मार्ग में शुक्रवार बुलरो यूके 06टीए 6711 मुनकट्टा के पास पहुंची तो अचानक ब्रेक फेल होने पर चालक मनीष पंत उम्र 35 निवासी बनौली बेरीनाग ने पहाड़ी की टकरा दी जिससे बीच सडक में बुलरो पलट गई। जिसमें चालक मनीष पंत के सिर और हाथ हल्की चोटें आई है घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष महेश चन्द्र जोशी के निर्देशन एसआई अनिल मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम पहुंची।घायल चालक का सीएचसी बेरीनाग में उपचार चल रहा है डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया है। एसआई अनिल मेहता ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है बताया जा रहा है यदि चालक ने सूझबूझ का परिचय नहीं दिया होता तो बड़ा हादसा भी हो सकता था। बडा हादसा टल गया है।

Share This News